दंदरौआधाम में मनाया गया गणतंत्र दिवस

भिण्ड, 27 जनवरी। जिले के सबसे बड़े धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में गुरुवार को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत श्री रामदास जी महाराज ने मन्दिर परिसर में स्थित पुरुषोत्तम संस्कृत विद्यालय में तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनुष्य को अहंकार और स्वार्थ जैसे विचारों से भी स्वतंत्र होना चाहिए, क्योंकि ऐसे विचारों के रहते मनुष्य मानवता की राह पर नहीं चल पाते हैं, मनुष्य को सभी जीवों के प्रति दया का भाव रखना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य भोलाराम शास्त्री, पं. श्याम बिहारी दुबे, अम्बरीश आचार्य, सुधांशु गुबरेले, रामबरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, दर्शन सिंह लम्बरदार, पुष्पेन्द्र सिंह गुर्जर, हरीओम बरुआ सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।