74वें गणतंत्र दिवस पर निकलेगी 74 मीटर लम्बे तिरंगे की भव्य यात्रा 

सूर्य नमस्कार तिराहे से आरंभ होकर फूलबाग पर होगा यात्रा का समापन, सैकड़ों शहरवासी होंगे शामिल

ग्वालियर, 22 जनवरी। राधिका वेलफेयर सोशल फाउण्डेशन द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह आठ बजे मेला परिषर से एक विशाल एवं अनूठी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों शहरवासी 74वें गणतंत्र दिवस पर 74 मीटर के तिरंगों को कंधे पर लेकर चलेंगे।
फाउण्डेशन के अध्यक्ष केके समाधिया, सचिव योगेश शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 2017 में भी हमारी संस्था तिरंगा यात्रा निकाल चुकी है, लेकिन ये तिंरगा यात्रा और भी भव्य व अनूठी होगी। इस यात्रा में करीब 500 लोग 74 मीटर के तिरंगे को कंधे पर लेकर वंदेमातरम और भारत माता की जय का नारे लगाते हुए चलेंगे।

उन्होंने बताया कि शहर के स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिजनों से भी यात्रा में सम्मलित होने के लिए संपर्क किया जा रहा है। शहर का कोई भी नागरिक इस यात्रा में शामिल होकर अपनी देशभक्ति का इजहार कर सकता है। उन्होंने बताया कि यात्रा तिराहे से मेला रोड, स्टेशन बजरिया होते हुए फूलबाग वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पहुंचेगी, जहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन होगा। सभी यात्री पैदल यात्रा में सम्मलित होंगे, साथ ही डीजे वाहन पर देशभक्ति के गीत बजते हुए चलेंगे।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा का एक मात्र उद्देश्य देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिए शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करना है। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष अनिल तवर, कोषाध्यक्ष जितेेंद्र लोधी, रविंद्र दुबे, ब्रजराज सिंह, तनय शर्मा, अभेद पराशर, मृदुल सगोरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।