देश की संस्कृति में आ रही है गिरावट : प्रो. अली

वृद्धाश्रम पहुंचकर मनाया प्रो. रामानंद शर्मा का जन्मदिन

भिण्ड, 01 जनवरी। खुद के लिए तो हर कोई जीवन जीता है लेकिन कम ही लोग होते हैं जो दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढते हैं। प्रो. रामानंद शर्मा प्रांतीय महासचिव हम फाउंडेशन इसी बात का उदाहरण हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन अपने उस परिवार के साथ मनाया और वहां मौजूद लोगों को सर्दी से बचने हेतु टोपा, मौजा तथा फल वितरित भी किए। इस अवसर पर हम फाउण्डेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, जिला अध्यक्ष शैलेश सक्सेना, शाखा अध्यक्ष अरविंद सिंह भदौरिया, सचिव योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष नौशीन, विकास कुशवाह, राम चतुर्वेदी, मोहित शर्मा आदि उपस्थित थे।
अपने जन्मदिन पर प्रो. रामानंद शर्मा ने कहा कि जो लोग अपनों के प्यार से महरूम और वंचित हैं, उनको प्यार और सामान की जरूरत है, यह वह सम्मान और प्यार है, जो उन्हें उनकी औलाद द्वारा नहीं मिला, हमने सोचा आज उनको परिवार वाला टच दिया जाए, वो फील कराया जाए, इसलिए वृद्धा आश्रम में जन्मदिन मनाया।
इसी क्रम में प्रो. इकबाल अली ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि हमारी देश की संस्कृति में गिरावट आ रही है, हमारे देश में तो श्रवण कुमार जैसे लोग पैदा हुए। उन्होंने कहा कि वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ समाज के लोग यदि थोड़ा समय देकर इनके साथ खुशियां बांटे तो मैं खुशी सबसे बड़ी खुशी होगी। इस अवसर पर शैलेश सक्सेना अरविंद सिंह भदौरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।