सावित्री बाई फुले की जयंती पर गोहद में कार्यक्रम कल, तैयारियां पूर्ण

भिण्ड, 01 जनवरी। 19वी सदी की महान समाज सेविका भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती तीन जनवरी को उत्सव के रूप में मनाए जाने के लिए एक सप्ताह से विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा तैयारियां जारी हैं, जो अंतिम चरण में पहुंचकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
नगर पालिका गोहद के पूर्व अध्यक्ष प्रेमनारायण माहौर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा गोहद क्षेत्र के विभिन्न गांव में पर्चा वितरण से लेकर गोहद की बस्तियों में सावित्रीबाई फुले की जयंती में शामिल होने के लिए आमजन के बीच लगातार संपर्क किया गया है तथा माता सावित्रीबाई फुले के महत्व को बताया जाकर उनके संदेश को आम लोगों के बीच पहुंचाने के लिए पहली बार तीन जनवरी को गोहद चौराहे के कबीर आश्रम में उनकी जयंती को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सावित्रीबाई ने महिलाओं के उत्थान के लिए अभियान चलाया तथा लड़कियों के लिए तमाम स्कूलों की स्थापना की उस जमाने में रूढि़वादिता अंधविश्वास के खिलाफ माता सावित्रीबाई फुले ने न सिर्फ अलख जगाया बल्कि डटकर संघर्ष किया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है किसी भी सरकार ने उनकी जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल नहीं किया है और उनकी जयंती पर अवकाश भी घोषित नहीं किया गया है। तीन जनवरी मंगलवार को दोपहर 12 बजे से गोहद चौराहे स्टेशन रोड पर स्थित कबीर आश्रम में माता सावित्री बाई फुले की जयंती पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकार, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में आम जनता उपस्थित रहेगी।
माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा संयुक्त सचिव बादल सरोज एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश रतन वर्मा अपना व्याख्यान देंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे विभिन्न सामाजिक संगठनों ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं, माता सावित्रीबाई फुले की जयंती की तैयारियों में मप्र किसान सभा, जनवादी महिला समिति, सीटू, नौजवान सभा, ओबीसी महासभा, दलित शोषण मुक्ति मंच, मुस्लिम अधिकार मंच, डेनिश, कोली समाज जागृति मंच, अनुसूचित जाति उपेक्षित समाज जागृति मंच, कबीर आश्रम निर्माण समिति गोहद चौराहा के अलावा समाजसेव, गणमान्य व्यक्तियों का भारी योगदान रहा है। माता सावित्रीबाई फुले जयंती की अगुवाई कर रहे पूर्व गोहद नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम नारायण माहौर, किसान नेता राजेश शर्म, ओपी बाथम, वीरेन्द्र कुशवाह, रसीद खां, हरगोविन्द जाटव, भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, जयसिंह माहौर, हरिशंकर माहौर, लालाराम माहौर, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, उदय सिंह श्रीवास, पुरुषोत्तम श्रीवास, राकेश माहौर, पार्षद शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, पूर्व पार्षद भोलाराम बाथम, समाजसेवी बीपी सिंह गुर्जर, पूर्व पार्षद लायक सिंह गुर्जर के अलावा शोभा माहौर, गुड्डीबाई माहौर, सुषमा जाटव, अनीता गोस्वामी ने सावित्रीबाई फुले जयंती में अधिकाधिक संख्या में आमजन एवं महिला-पुरुषों से शामिल रहने की अपील की है।