नियम विरुद्ध वर्ग दो के शिक्षक को सौंपा कन्या विद्यालय के प्राचार्य का प्रभार

भिण्ड, 31 दिसम्बर। शा. कन्या उमावि मौ में आए दिन कोई न कोई सवाल खड़ा हो जाता है। मामला है प्रभारी प्राचार्य का। जो मन चाहे किसी भी समय, किसी भी शिक्षक को प्राचार्य का दर्जा देने वाला आदेश एक बार फिर सुर्खियों में है। ऐसा ही मौ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में हो जाता है। लेकिन मजे की बात तो यह कि अशोक कुमार शर्मा वर्ग दो शा. हाईस्कूल बड़ेरा मौ में पदस्थ हैं। हाईस्कूल के प्रभारी प्राचार्य भी हैं। फिर भी कन्या मौ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जो न्याय उचित नहीं है। इसको लेकर एक ज्ञापन गोहद विधायक को दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि वर्ग एक के शिक्षक को प्राचार्य का प्रभार सौंपा जाना चाहिए, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में अशोक शर्मा को मौ का प्रभारी प्राचार्य नियम विरुद्ध बनाया गया है, जबकि वे वर्ग दो में शिक्षक हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। जिला प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।