यूरिया हेतु टोकन वितरण कल सुबह 10 बजे

भिण्ड, 31 दिसम्बर। जिला विपणन अधिकारी भिण्ड द्वारा जिले के विकास खण्ड भिण्ड एवं अटेर के किसानों से कहा है कि यूरिया उर्वरक प्राप्त करने हेतु दो जनवरी को नवीन गल्ला मण्डी से किसानों को दो जनवरी को सुबह 10 बजे से टोकन वितरण किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए शिवराज सिंह यादव, उपसंचालक कृषि, किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड मो. 9753853097, अमित गुप्ता, जिला विपणन अधिकारी विपणन संघ भिण्ड मो. 9977710986 संपर्क किया जा सकता है।

ईकेवायसी नहीं कराई तो बंद हो सकती है राशन सुविधा

भिण्ड। मप्र शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने हेतु मप्र खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत समस्त पात्र हितग्राहियों के आधार व मोबाइल नंबर उनके डाटा बेस में दर्ज किए जाना हैं। जिनके आधार नंबर दर्ज हैं उनकी ईकेवायसी की जानी है। इस हेतु समस्त राशन कार्ड पात्रता पर्चीधारी परिवार के सभी सदस्यों के आधार व मोबाइल नंबर उनके डाटावेस में दर्ज किए जाने हैं। जो उपभोक्ता अपना ईकेवायसी नहीं कराएंगे उनकी राशन सुविधा का लाभ बंद हो सकता है।