भिण्ड, 13 दिसम्बर। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह की अगुवाई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सरपंच बरथरा शिवराज सिंह कौरव के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस मौके पर मुख्य रूप से लहार ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा राजू मोलिया,पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र खेमरिया, नगर परिषद अध्यक्ष विमला नरेन्द्र दुधरिया आदि नेता मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार चढऱौआ के मनीराम बघेल लंबे समय से भाजपा के समर्थक माने जाते थे। आज उन्होंने नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह की समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली। इस मौके पर मनीराम बघेल ने कहा कि भाजपा में सभी को विधायक बनने की होड़ लगी है। पर गांव की जनता, किसानों की परेशानी में कोई नहीं आता, चुनाव आते ही नजर आने लगते हैं। पांच साल परेशानी में केवल डॉ. गोविन्द सिंह ही काम आते हैं। इसलिए भाजपा से हम तो ऊब गए हैं। इस मौके पर गोरा के कप्तान पुत्र मानसिंह कौरव सहित गोरा ग्राम एक दर्जन निवासियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। जिनमें मुख्य रूप से सालिकराम जाटव, राजू दोहरे, हरीसिंह दोहरे, धर्मेन्द्र दोहरे, सोनू दोहरे, जबर सिंह दोहरे, अमर सिंह परिहार, नरेश कुमार माहौर, लल्लेश शाक्य शामिल हुए। वहीं मिहोना से सोनू शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है।