भाजपा मण्डल गोरमी एवं सोनी की बृहद बैठक आज

जिलाध्यक्ष नरवरिया मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे मौजूद

भिण्ड, 29 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले गोरमी एवं सोनी मण्डल में बृहद बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया मौजूद रहेंगे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोरमी की बृहद बैठक 30 नवंबर बुधवार को सुबह 11 बजे नगर के थाना रोड स्थित आरके गार्डन गोरमी में आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात मण्डल सोनी की बृहद बैठक 11:30 बजे सामुदायिक भवन सोनी पर आयोजित की जाएगी। बैठकों में मार्गदर्शन हेतु पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत भी किया जाएगा। बैठक में बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, पालक संयोजक, मण्डल में निवासरत विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न मोर्चों के मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, पार्टी के मण्डल पदाधिकारी, पार्षदगण एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।