समाजसेवी लायक सिंह ने बाढ़ पीडि़तों को बांटी खाद्य सामग्री

भिण्ड, 13 अगस्त। चंबल संभाग में आई बाढ़ से हजारों परिवार बेघर हो गए हैं, कई परिवारों के पास तो खाने तक की भी सामग्री नहीं बची। इस बीच समाज सेवियों द्वारा बाढ़ पीडि़तों की जो मदद की जा रही है वह काबिले तारीफ है क्योंकि समाज सेवियों द्वारा तुरंत बाढ़ पीडि़तों की आर्थिक सहायता की जाने लगी थी। लेकिन शासन केवल मदद करने के नाम पर अभी भी ढिंढोरा पीट रहा है। अभी तक कई परिवारों के पास शासन की मदद के रूप में एक दाना भी नहीं पहुंचा। लेकिन समाज सेवियों ने पीडि़तों की जो मदद की उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है।
आपको बता दें कि चंबल-संभाग में सर्व समाज की सेवा के लिए तत्पर तैयार रहने वाले लायक सिंह कुशवाह द्वारा भी बाढ़ पीडि़तों को मदद हेतु खाद्य सामग्री 10 किलो आटा, 2.5 आलू, दो किलो शक्कर, दो किलो चावल, एक किलो सरसों का तेल, दो किलो अरहर की दाल, एक किला नमक व मिर्च मसाला के अलावा 100 रुपए नगद प्रति परिवार को सहायता दी जा रही है। बुधवार को भी समाजसेवी लायक सिंह कुशवाहा द्वारा ग्राम बरहा में 62, गिरवासा में 150, अजनार में 149, धौर्य में 125 एवं पर्रायच में 50 पीडि़तों को खाद्य सामग्री वितरण कर मदद की गई। समाजसेवी लाल सिंह उर्फ लायक सिंह के साथ में कथा सरपंच इंदल सिंह कुशवाहा, रहवाली सरपंच उदय सिंह कुशवाहा, मंडी अध्यक्ष ग्यारसीराम कुशवाहा, शिवसिंह कुशवाहा (बब्बा) लहार, डॉ. लाज्याराम कुशवाह अमायन, राजाराम वकील बरहा, बैजनाथ कुशवाह मिहोना, ठकुरी अध्यक्ष मिहोना, अखिलेश कुशवाह लहार, रमेश सरपंच असवार, उमेश कुशवाह मिहोना, बटनलाल नेताजी, नरेश कुशवाह पोरसा, बलवान कुशवाह रहवली, संजय पाटीदार, अनिल शर्मा आदि लोग साथ में रहे।