मनीषा शुक्ला को राष्ट्रीय विप्र एकता मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष

भिण्ड, 13 अगस्त। मेहगांव राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेमचन्द शर्मा द्वारा प्रदेश महासचिव प्रवेश मिश्रा की संस्तुति पर ब्राह्मण समाज के लिए सदैव तत्पर रहने वाली समर्पित समाज सेविका श्रीमती मनीषा शुक्ला एडवोकेट मेहगांव को प्रदेश उपाध्यक्ष मप्र बनाया गया है। एडवोकेट मनीषा शुक्ला कांग्रेस नेता डॉ. संजय शुक्ला एडवोकेट की धर्म पत्नी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व स्वतंत्रता सेनानी स्व. बाबूराम शुक्ला की पौत्र वधु हैं।
इस अवसर पर मनीषा शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट करके संगठन से जोडऩे का काम करेंगी और ब्राह्मण उत्पीडऩ के खिलाफ संगठन की मुहिम को गतिशीलता प्रदान करेंगी। मनीषा शुक्ला को ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में हरिओम शर्मा, मनोज शर्मा, पुरुषोत्तम राजौरिया, गणेश पाराशर घनश्याम त्यागी, दीपक पलिया, अमित त्रिपाठी, मदन मोहन शुक्ला, संदीप शर्मा, कुलदीप पटेल मेघपुरा, राधावल्लभ डंडोतिया, राजेश त्यागी, राजेश व्यास, अखिलेश दिघर्र, देवेश शुक्ला, कौशल मिश्रा, राघवेन्द्र शर्मा, राधामोहन शुक्ला आदि प्रमुख हैं।