भाजपा युवामोर्चा मण्डल आलमपुर की कार्यकारिणी घोषित

भिण्ड, 04 नवम्बर। भाजपा युवामोर्चा मण्डल आलमपुर नगर अध्यक्ष गौरव कुमार दीवौलिया ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया तथा भाजपा युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह कुशवाह की सहमति के उपरांत शुक्रवार को भाजपा युवामोर्चा मण्डल आलमपुर की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसमें उपाध्यक्ष- नितिन मिश्रा, आनंद अहिरवार, हेमंत सिंह कौरव, प्रमोद धाकड़, महामंत्री- श्रीवर्धन दुवे, संजय कुशवाह, मंत्री- राहुल शर्मा, राघवेन्द्र सिंह कौरव, दीपक गोस्वामी, आनंद परिहार, कोषाध्यक्ष- मयंक मोदी, सह कोषाध्यक्ष- रमाशंकर राठौर, कार्यालय मंत्री- धीरज निरंजन, सह कार्यालय मंत्री रिक्त, मीडिया प्रभारी- भगवान बघेल, सह मीडिया प्रभारी- बृजेन्द्र सिंह पाल, सोशल मीडिया प्रभारी- शिवम मांझी, सह सोशल मीडिया प्रभारी- रिंकू गुर्जर को बनाया गया है। नवगठित भाजपा युवामोर्चा मण्डल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।