मंत्रियों का मालनपुर में हुआ भव्य स्वागत

भिण्ड, 31 अक्टूबर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर के प्रवास पर आए मप्र शासन के जल संसाधन मछुआ मत्स्य कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा शैलेन्द्र बरुआ, संत रविदास हस्तशिल्प हटकरघा विकास निगम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा रणवीर जाटव का युवा नेता सचिन शर्मा के नेतृत्व में मालनपुर पुलिस थाने के पास पेट्रोल पम्प पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी चला कर जोरदार स्वागत किया तथा मालनपुर में डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर चर्चा की। सभी मंत्रियों ने डिग्री कॉलेज मालनपुर में खोले जाने को लेकर आश्वासन भी दिया है। कार्यक्रम के अंत में सभी मंत्रियों को शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया। मंत्रियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके द्वारा जो सम्मान दिया गया है, उसका हम सभी ह्रदय से धन्यवाद देते हैं। स्वागत कार्यक्रम में संदीप शर्मा, विनोद कुशवाह, राजवीर शर्मा, हलीम खान, बंटी तिवारी, भुजवल सिंह कल्लू, राजेश सिंह, पवन सिंह, हरीसिंह, संजय कुशवाह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।