गोरमी में पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 31 अक्टूबर। ब्लॉक कांग्रेस गोरमी द्वारा जावित्री मैरिज गार्डन गोरमी में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगत सिंह यादव ने कहा कि इन्दिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में भारत को सशक्त भारत की दशा में आगे बढ़ाया। जण्डेल सिंह भदौरिया ने कहा कि इन्दिरा जी एक महान सशक्त नारी थीं, उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव करैया, जिला उपाध्यक्ष प्रेमसिंह सिकरवार, अस्सू खान, कमल दीक्षित, अजीत सिंह, राजेश कटारे, विकाश लखेरे, सुलेमान खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में आभार पार्षद विकास थापक ने व्यक्त किया।