जल संरक्षण हेतु कराए गए कार्यों की बैठक आयोजित

जल शक्ति अभियान अंतर्गत दिल्ली की टीम ने अमृत सरोवर तालाब का किया निरीक्षण

भिण्ड, 12 अक्टूबर। भारत सरकार नई दिल्ली के जल शक्ति मंत्रालय के डिप्टी सचिव संजय सिन्हा एवं वैज्ञानिक रजनीकांत शर्मा को विभाग द्वारा 11 से 14 अक्टूबर तक भिण्ड जिले में जल शक्ति अभियान अंतर्गत ‘कैच द रैन 2022’ कार्यक्रम में भिण्ड जिले मे जल संरक्षण हेतु कराए गए कार्यों जैसे अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य, पुष्कर धरोहर तालाब जीर्णोद्धार, नवीनीकरण कार्य, खेत तालाब निर्माण व अन्य कार्यों से जिले मे वर्षा ऋतु के उपरांत भूमिगत जल मे हुई वृद्धि, सिंचाई मे वृद्धि, मछली उत्पादन, सिंघाड़ा उत्पादन के आंकलन हेतु जिला पंचायत सभागार में सभी जनपदों के सीईओ, सहायक यंत्री, एपीओ, उपयंत्रियों, ईई आरईएस, पीओ मनरेगा व पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री व अन्य तकनीकी अमले के साथ बैठक ली।
दिल्ली से आई दो सदस्यीय टीम ने जल संरक्षण के कार्यों की प्रगति जानी एवं जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत सोई मे अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण कर ग्राम वासियों से चर्चा की। इसी क्रम मे जनपद पंचायत रौन की ग्राम पंचायत चांदोख, बिसवारी एवं जनपद पंचायत भिण्ड की ग्राम पंचायत लहरौली मे बनाए गए अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। साथ ही 13 अक्टूबर को जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत, गोना हरदासपुरा, आरोली एवं जनपद पंचायत भिण्ड की ग्राम पंचायत बिजपुरी के अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया जाएगा। भ्रमण के अंतिम दिन 14 अक्टूबर को जनपद पंचायत गोहद की ग्राम पंचायत छैकुरी एवं खितौली में भी अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। उक्त दल द्वारा भिण्ड जिले मे स्थापित किए गए जल शक्ति केन्द्र का भी अवलोकन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड जेके जैन, परियोजना अधिकारी मनरेगा प्रमोद सिंह तोमर के साथ किया जाकर जल शक्ति केन्द्र के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए। उक्त दल चार दिवसीय दौरे पर भिण्ड जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के कार्यों का अवलोकन कर कलेक्टर को ‘कैच द रैन अभियान 2022’ की प्रगति के संबंध में अवगत कराया जाएगा।