नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरवरिया के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भिण्ड, 12 अक्टूबर। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी भिण्ड के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा मालनपुर पहुंचकर सभी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया का काफिला पड़ाव हनुमान जी मन्दिर पर पूजा अर्चना के पश्चात भाजपा भिण्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष सभी ने अगवानी करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत सत्कार किया। ग्वालियर से चलकर काफिले का जगह-जगह स्वागत किया गया। काफिले में सैकड़ों वाहन एवं हजारों कार्यकर्ताओं की संख्या उपस्थित रही। गोले का मन्दिर, डीडी नगर, महाराजपुरा, बरेठा पुल, सभी जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इसके उपरांत मनिहार होटल मालनपुर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ग्वालियर प्रवास कार्यक्रम 16 दिसंबर को आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता की तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर प्रारंभ की गई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, अजा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रभारी मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह राजपूत, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती संध्या राय, प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया, कैबिनेट मंत्री दर्जा पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रणवीर जाटव, राजमंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. राजकुमार सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायकगण मुन्नासिंह भदौरिया, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, राकेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नाथूसिंह गुर्जर, केशव सिंह भदौरिया मंचासीन रहे।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने अपने संभाषण में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश सोने की चिडिय़ा था, उस परिकल्पना को पूर्ण करने के लिए हमारे प्रधानमंत्री सारे आयाम एवं प्रयासों का संकल्प लेकर प्रतिबद्ध तरीके से पूर्ण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व के सामाजिक कल्याण की भावना से कार्य करता है। सर्वे भवंतु सुखन: की परिकल्पना को सिरोधार करते हुए कोरोना काल में हमने दो कोरोना वैक्सीन बनाईं, देश के साथ-साथ विश्व को वैक्सीन दी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया ने समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को हम सभी को मिलकर एतिहासिक बनाना है, इस निमित्त हम सभी को मेहनत और लगन से कार्य करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को कार्यक्रम में पहुंचना है। बैठक में जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा जिला अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ जिला संयोजक व पार्टी नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।