मालनपुर में बीजेपी जिलाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर किया स्वागत

भिण्ड, 12 अक्टूबर। मालनपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया के प्रथम नगर आगमन पर मालनपुर मण्डल टीम भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, बीजेपी के वरिष्ठ नेता मालनपुर से मेहताब सिंह गुर्जर, मालनपुर नगर अध्यक्ष श्रीमती राजश्री मुकेश कुमार, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र गौड़, कमल सिंह, चुन्ना गुर्जर, उदय सिंह कुशवाहा, रॉकी जैन, विनोद जैन, सुरेन्द्र गौड और मालनपुर युवा मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

जिले की सीमा पर मौ के कार्यकर्ताओं ने किया अध्यक्ष का स्वागत

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया का अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर जिले की सीमा मालनपुर के पास भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया।