आधा दर्जन गांवों में मंडलम कांग्रेस की बैठक आयोजित

भिण्ड, 18 सितम्बर। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के निर्देशन में दबोह क्षेत्र में लगातार कांग्रेस पार्टी में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। जिसको लेकर रविवार को सेक्टर क्र.245 रायपुरा नं.दो, बरथरा, गोरा, बड़ागांव, रिनिया, कसल, अंधियारी में मंडलम की बैठकें आयोजित की गईं। जिसमें लहार नगर पालिका के विधायक प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट देवेन्द्र त्रिपाठी, दबोह नप के विधायक प्रतिनिधि शिवनारायण दुबे बल्लू वकील, दबोह नप उपाध्यक्ष चौ. हाकिम सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दबोह के अध्यक्ष रामकुमार गुर्जर परा, अरुण कुमार गुर्जर, जनपद उपाध्यक्ष पटैल रामेश्वर दयाल कौरव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र खेमरिया, पार्षद सुधीर तिवारी, कल्याण सिंह कौरव, बीरेन्द्र सिंह कौरव बड़ागांव, बलवीर सिंह कौरव रिनिया की मौजूदगी में बैठक संपन्न की गई। रायपुरा नं.दो में आईटी सेल कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर बीएलए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने भाग लिया।
बैठक में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट देवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि गांव में घर-घर जाकर पार्टी की जनहितैषी नीतियों को लोगों को बताएं, कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें। भाजापा हमारे अधिकारों के साथ खिलबाड़ कर रही है। आज हमारे और तुम्हारे बीच भेदभाव की राजनीति कर रही है। दबोह कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार गुर्जर परा ने कहा कि मुझे पार्टी ने समूचे दबोह क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका पालन पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा। मैं भरोसा दिलाता हूं कि कांग्रेस पार्टी और डॉ. गोविन्द सिंह की कार्यप्रणाली में भरोसा रखने वाले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर नहीं होने दूंगा, नगर के गणमान्य नागरिकों ने डॉ. गोविन्द सिंह को प्रचण्ड बहुमत दिया है, मैं आभारी हूं।
बैठक में विजय सिंह कौरव, गणेश गोस्वामी, किशोरी शाक्य, ब्रजकिशोर कौरव, अजमेर कौरव, जीतू परिहार, मुन्नालाल शर्मा, उमेश दोहरे, करी बाल्मीकि, मुलू नेता, रामकिशोर शाक्य, राजवीर दोहरे, ब्रजेश राठौर, रमेश झा, रविशंकर कर्ण, नागर सिंह कुशवाह, जितेन्द्र सिंह रावत, प्रताप सिंह जाटव, गंदर्भ सिंह जाटव, कीरत सिंह जाटव, मेहरवान सिंह, लल्लू जाटव, माखन सिंह जाटव, जितेन्द्र जाटव, बलसिंह कुशवाह, अशोक जाटव, आदिराम जाटव, धर्मेन्द्र सिंह जाटव, भानुप्रताप सिंह, सतेन्द्र परिहार, उदयभान कुशवाह, रायसिंह, कल्याण सिंह, भमर सिंह सहित सैंकड़ो कांग्रेसजन मौजूद रहे।