पोषण आहार परिवहन घोटले के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया शिवराज सिंह का पुतला दहन

भिण्ड, 12 सितम्बर। दो हजार करोड़ के पोषण आहार परिवहन घोटाले के विरोध में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा भदौरिया ने परेड चौराहे भिण्ड पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया। पुतला दहन करते समय कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच पुतले को लेकर झूमा झटकी भी हुई। इस झूम झटकी में नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी के बाल बाल बच गए।
पुतला दहन में शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, स्नेहलता जैन, नीलम भदौरिया, सुनीता ओझा, सुनीता जाटव, सरोज धाकड़, जानकी परिहार, पिंकी, सीमा जाटव, लक्ष्मी रतन चंद जैन, डॉ. अनिल भारद्वाज, वीरेन्द्र यादव, विवेक पचौरी, रामजीलाल शाक्य, दर्शन सिंह तोमर, बलराम जाटव, इरशाद कुरैशी, कमलेश जाटव, प्रमोद दीक्षित पीसी, रहीस खान, नमन सिरोठिया, अनीश कुरैशी, अजय जैन, राहुल कुशवाह, दीपू दुबे, सर्वेश यादव, बंटी कुशवाह, अंकित तोमर, ऋतु जैन, नीरज त्रिपाठी, पिंटू शर्मा आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।