भिण्ड, 14 अगस्त। अखण्ड भारत संचालन समिति लहार द्वारा 14 अगस्त 2022 को लहार में अखण्ड भारत संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी ऋषभ देव आनंदजी ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता अनिल ओक अखिल भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं मुख्य अतिथि महर्षि अभय कात्यायन महाराज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महंत श्री अभय कात्यायन जी महाराज द्वारा संबोधन देश के इतिहास बारे में उपस्थित सभी लोगों को मार्गदर्शन दिया। मुख्य वक्ता ने भारत के विभाजन एवं वीर सावरकर के इतिहास के बारे में और देश के सभी महापुरुष एवं क्रांतिकारियों के इतिहास का वर्णन किया एवं सभी को संकल्पित किया कि अखण्ड भारत सभी देशवासियों को संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में स्वामी ऋषभ देव आनंद ने गौ सेवा, गौ माता के पालन पोषण एवं उसके महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया।