जैन मिलन महिला सिटी सेंटर शाखा ने ली मानव सेवा की शपथ

प्लास्टिक की पॉलीथिन का बहिष्कार कर बाटेंगे कपड़े के थैले
हरियाली थीम पर आयोजित किया गया जैन मिलन महिला सिटी सेंटर का शपथ समारोह
नवीन टीम के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष ने संभाल अपना कार्यभार

ग्वालियर, 25 जुलाई। जैन मिलन महिला सिटी सेंटर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह व हरियाली तीज कार्यक्रम सोमवार को सिटी सेंटर पटेल नगर स्थित होटल सिल्वर में आयोजित किया गया। नवीन टीम 2022 की नवीन कार्यकारिणी ने प्लास्टिक की पॉलीथिन का वहिष्कार कर बांटेंगे कपड़े के थैले, करेंगे लोगों जागरुक की विधि पूर्वक शपथ दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल थे। वहीं विशिष्ट अतिथि जैन समाज के विद्वान पं. अजीत कुमार शास्त्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश जैन बंटी, शपथ अधिकारी क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन, क्षेत्रीय संयोजिका रेखा जैन मौजूद थी। कार्यक्रम संयोजिका राखी जैन व नरेश जैन थे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र आवरण एवं दीप प्रज्वलित अतिथिगणों ने सामूहिक रूप से किया। मंगल चरण स्वागत नृत्य कु. हिमानी जैन एवं स्वागत नृत्य मनीषा जैन ने किया। संस्था का परिचय व स्वागत उद्बोधन शाखा अध्यक्ष शालू जैन ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर सावन के गानों पर रंग-बिरंगे छाता लेकर रैंपवॉक किया। आतिथियों ने पुरुस्कार वितरण किए। संचालन कु. सोनाली जैन एवं आभार सचिव शैलजा जैन ने किया।

संस्था के नवीन इन पदाधिकारियों ने ली शपथ

शपथ अधिकारी क्षेत्रीय मंत्री अनिता जैन ने नवीन टीम के अध्यक्ष शालू जैन, सचिव शैलजा जैन, कोषाध्यक्ष मंजू जैन, उपाध्यक्ष नीलम जैन, सह कोषाध्यक्ष वर्तिका जैन, सांस्कृतिक मंत्री कुसुमलता जैन, प्रचार मंत्री रश्मि जैन, धार्मिक मंत्री मीना जैन, सामाजिक मंत्री भारती जैन के साथ सदस्यों को भी विधि पूर्वक शपथ दिलाई गई।