कांग्रेस जनता की आंखों में धूल झोंकती आई है : आरती पाठक

भिण्ड, 14 मई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती आरती पाठक ने कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के वचन पत्र वाले बयान का कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को अब वचन शब्द का इस्तेमाल करने से पहले नैतिकता के नाते सोचना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस चुनाव से पहले वचन पत्र नहीं असत्य पत्र का निर्माण करती है। लोगों के सामने इन्हें रखकर लोगों की आंखों में सदैव से धूल झोंकती आई है। लोगों को अंधेरे में रखने का काम कांग्रेस आज से नहीं आजादी के बात से ही करती आई है। हिन्दू विरोधी कांग्रेस के लिए तो आम लोग और वचनों का कोई महत्व नहीं है। कांग्रेस नेता केवल और केवल निजी हितों के लिए ही सत्ता चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस रीत सदा चली आई, वचन जाई पर सत्ता न जाई।

चिंतन शिविरों में लजीज व्यंजनों का स्वाद चखते हैं कांग्रेस नेता

कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविरों को भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री आरती पाठकने लक्जरी होटलों में होने वाली रेव पार्टियां करार देते हुए कहा कि चिंतन शिविरों में फाइव स्टार होटलों के एसी हॉल में बैठकर केवल लजीज व्यंजन चखने का काम करते हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका भूल कर केवल भौतिक सुखों का लाभ उठाते हुए लजीज व्यंजनों के साथ पार्टियां करते हैं। जनसरोकार के मुद्दे पूरी तरह से दरकिनार कर दिए जाते हैं। इन शिविरों में कोई भी कांग्रेस नेता न तो अपनी कोई बात रख पाता है, यदि कोई जनसरोकार के बात रख भी देता है तो उसे सुनने वाला कोई नहीं होता
भाजपा नेत्री श्रीमती पाठकने कहा कि पहले के 973 कोरे झूठों के साथ नए झूठों को जोड़कर कांग्रेस एक नया असत्य पत्र आम लोगों के सामने पेश करेगी। इसे साल भर लोगों के सामने खूब प्रचारित और प्रसारित करेगी। अंत में फिर वही रेव पार्टियां और फाइव स्टार पार्टियां ही बचेंगी। कांग्रेस पहले भी मध्य प्रदेश वासियों से 973 वचनों का वादा कर उन्हें ठग चुकी है। कोई मुझे बताए यदि उनमें से यदि एक भी वचन पूरा हुआ हो। 2018 में संवैधानिक रूप से लोगों ने कांग्रेस को चुना, इसके बाद कांग्रेस के मध्य प्रदेश चीफ कमलनाथ आइफा अवार्ड के नाम पर जैकलीन की कमर में हाथ डालते नजर आए। मप्र में गांजे की खेती को बढ़ावा देते नजर आए। वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया गया। वहीं जनहित के कार्य लेकर पहुंचने वाले विधायकों को चलो चलो बहुत हुआ कहकर भगाया गया। वहीं नेता नंबर दो दिग्विजय सिंह अपनी आकांक्षाओं को पूरा न होते देख सरकार को ही गिराते नजर आए। लोगों के भरोसे को कांग्रेस हमेशा से ही तोडऩे का काम करती आई है। सत्ता मिलते ही कांग्रेस का एक मात्र काम केवल और केवल रुपए जोडऩा होता है।

लोगों को हंसाने का काम करते हैं राहुल

श्रीमती पाठक ने कहा कि कांग्रेस के चरित्र को देश की पुरानी पीढ़ी के साथ नई पीढ़ी भी अच्छे से समझती है। वहीं राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल को देखकर भाजपा न कभी चिंतित हुई है और न कभी होगी। राहुल केवल आम लोगों को हंसाने का काम करते आए हैं। इसलिए उनसे किसी तरह की परेशानी नहीं है।
महंगाई और बेरोजगारी वाले मुद्दे पर श्रीमती पाठक ने कहा कि आज आम आदमी समझ रहा है कि भारत विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है। इसलिए हमने प्रधानमंत्री मोदी को प्रथम जन सेवक चुना है। वहीं बेरोजगारी वाले मुद्दे पर उन्होंने कमलनाथ पर ही निशाना साधते हुए कहा है कि पहले नाथ बताएं उन्होंने अपनी सरकार में बेरोजगारी को लेकर क्या काम किया। यहां तक कि कमलनाथ ने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, उन्होंने अपनी सरकार में कितने लोगों को बेरोजगारी भत्ता दिया।