अंशुल त्रिपाठी को जिला मंत्री बनने पर युवाओं में हर्ष

भिण्ड, 14 मई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा युवा नेता अंशुल त्रिपाठी को जिला मंत्री बनाते हुए पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी है। त्रिपाठी ने भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में पूर्ण निष्ठा के साथ काम करते हुए पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह, जिला ध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया, पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया एवं नरेन्द्र कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह कुशवाह, अभय पांडेय, उमेश त्रिपाठी (ठेकेदार), ललित यादव, रजत मिश्रा, अमन त्रिपाठी, गौरव शर्मा, अंकित पचौरी इत्यादि प्रमुख हैं।