– पूर्व सैनिक संघ ने किया वीर नारियों का सम्मान
भिण्ड, 15 अक्टूबर। यह आयोजन पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर राकेश सिंह कुशवाह को दिल्ली में रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से 29 सितम्बर 2025 को सम्मानित किया गया था जो कि इस सम्मान के लिए मप्र में जिला भिण्ड को ही चुना गया। इस गौरवमयी खुशी के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर राकेश सिंह कुशवाह एवं वीर नारियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन एके उपाध्याय सैनिक कल्याण अधिकारी ने अपने उदबोधन में कहा कि भिण्ड जिले को समूचे हिन्दुस्तान ने उस राष्ट्रीय मंच पर सम्मान की दृष्टि से देखा और भिण्ड जिले की समूचे भारत देश में पहचान सम्मान के तौर पर हुई है। आज हमारे जिले के सभी पूर्व सैनिक एवं शहीद परिवार इस सम्मान से गौरवान्वित है। उन्होंने रक्षा मंत्री द्वारा पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों के लिए कल्याण कारी योजनाओं का विस्तार से बताया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी वीर नारियों को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी संगठन द्वारा सैनिक कल्याण वोर्ड अधिकारी ग्रुप कैप्टन एके उपाध्याय को कैप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि कैप्टन देवेन्द्र सिंह तोमर तथा कैप्टन दिनेश कुमार मिश्रा ने अपने उदबोधन में जिले के सभी पूर्व सैनिकों के कार्य की सराहना की और सभी को एकजुट रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार प्रहलाद शर्मा ने एवं मंच संचालन राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार एवं मिशन अमर शहीद अमर जवान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अशोक सोनी निडर ने किया।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह कुशवाह, आशुतोष शर्मा, दीपेन्द्र बोहरे, पूर्व सैनिक संगठन से कैप्टन कप्तान सिंह एवं बादशाह खान, सूबेदार मेजर महेन्द्र पाल सिंह, सूबेदार अजमेर सिंह, रमेश पाल सिंह, एनके शर्मा, रामदेव सिंह, हवलदार राममिलन सिंह, शिवरतन तोमर, प्रतापभान सिंह, राधेश्याम शर्मा, संतोष तिवारी, एसके पटेल, दीपक परदे, संजय कुमार, देवेन्द्र तोमर, रामलक्षमण सिंह, रामजीलाल, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।