युवामोर्चा भाजपा की रीड की हड्डी के समान है : अतुल पाठक

भाजयुमो के नवनियुक्त कार्यकारिणी का किया स्वागत

भिण्ड, 13 मई। भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने युवामोर्चा के नवनियुक्त कार्यकारिणी का तिलक लगाकर, गमछा डालकर और मिठाई खिला कर स्वागत किया। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की।
अतुल रमेश पाठक ने कहा कि युवामोर्चा द्वारा किए हुए कार्य हमेशा सराहनीय होते हैं एवं युवामोर्चा के कार्यकर्ता बहुत ही संघर्षशील होते हैं। उनकी लगन और मेहनत का परिणाम है कि संगठन और भी मजबूत हुआ है। युवामोर्चा भाजपा की रीड की हड्डी के समान है। कार्यक्रम में युवामोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रांत कुशवाह, अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान, भाजपा नेता धर्मेन्द्र तिवारी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, नगर मंत्री सूरज बरुआ, प्रशांत तिवारी आदि लोग मौजूद थे।
युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने जिला महामंत्री धीरज चौधरी एवं अतिराज नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, आशीष समाधिया, मयूर भदौरिया, रामअख्तार गुर्जर, जिलामंत्री धर्मवीर बघेल, जिला सह कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, जिला सह कार्यालय मंत्री गोपाल सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी सरजन नरवरिया, सह सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गुप्ता, रिसर्च एण्ड पॉलिसी प्रभारी अंकित मिश्रा का तिलक लगाकर, गमछा डालकर और मिठाई खिला कर स्वागत किया।