बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन 19 को

प्रत्येक विधानसभा स्तर पर ब्लाक अध्यक्ष के नेतत्व में होगा धरना

भिण्ड, 13 मई। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश में व्याप्त बिजली समस्या को लेकर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का आयोजन 19 मई को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक जिला मुख्यालय व प्रत्येक विधानसभा बार बिजली समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा तथा प्रत्येक विधानसभा पर ब्लाक कांंग्रेस अध्यक्ष के नेतत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन होगा। यह बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कही।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया जिले में व्याप्त अघोषित बिजली कटौती, मनमाने आकलित खपत, बिजली सप्लाई के नाम पर खाना पूर्ति, भीषण गर्मी में जनता बेहाल है, बिजली न मिलने से पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गई है, मनमाने बिजली बिल दिए जाने के चलते आमजन परेशान है, भाजपा सरकार में आमजन का जीना दुर्लभ हो गया है। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों को धरना प्रदर्शन में उपस्थित होने की अपील की।
बैठक में ब्रजेन्द्र सिंह कल्लू, अशोक गुप्ता, विनोद पंडित, अशोक नरवरिया, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, अजा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमर सिंह शाक्य, कार्यालय प्रभारी योगेश शाक्य, प्रमोद शर्मा, अमित शिवहरे, अरविंद सोनी, समीर भदौरिया, संजय भूता, संदीप मिश्रा, राहुल कुशवाह, बंटी पचौरी, राजवीर बघेल, अमित कुशवाहा, विकास कुशवाहा, राजेश शाक्य, कुलदीप भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।