अपने आराध्यों का स्मरण रखना सभी का कत्र्तव्य है : चित्रा शर्मा

भिण्ड, 01 मई। भगवान परशुराम सनातनी परंपरा में वैदिक मताबलंबियों के आराध्य हैं। ईश्वरीय सत्ता का नरावतार लोकहितार्थ होता है। प्रत्येक हिन्दू को सात मई 2022 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव तथा चल समारोह में शामिल होना चाहिए। यह बात ब्राह्मण महासभा भिण्ड के जिलाध्यक्ष बाबा भगवानदास सेंथिया ने शहर के वार्ड क्र.तीन में आयोजित संपर्क सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस सभा का आयोजन डॉ. तरुण शर्मा ने तरुण वाटिका में किया।
ब्राह्मण महासभा महिला इकाई की अध्यक्ष चित्रा शर्मा ने कहा कि वैदिक परंपरा में ईश्वर के अनेक अवतार हुए हैं। इनमें भगवान परशुराम छठवें क्रम में अवतरित हुए। इसी परंपरा में आगे चलकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, कर्मयोगी श्रीकृष्ण, गौतम बुद्ध अवतरित हुए। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने आराध्य का स्मरण रखें, उसके द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलते रहें। सभा में श्रीमती शीला शर्मा, राजीव त्रिपाठी, नमोनारायण दीक्षित, अशोक पाराशर, लला पाठक पार्षद, सुदामा लाल दुबे, शैलेन्द्र शर्मा, मुकेश दीक्षित, कुलदीप शास्त्री, रामकुमार पाठक, एडवोकेट हनुमंत बौहरे, अर्पित मुदगल, डॉ. तरुण शर्मा, विनोद पंडित, पत्रकार गुणाकेश पाराशर इत्यादि लोग मौजूद रहे।