भाजपा गोहद मण्डल का त्रिदेव व सोशल मीडिया प्रशिक्षण आयोजित

बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए का हुआ प्रशिक्षण

भिण्ड, 01 मई। भारतीय जनता पार्टी गोहद नगर मण्डल द्वारा त्रिदेव व सोशल मीडिया का प्रशिक्षण टचस्टोन स्कूल में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, शोभित अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण शर्मा उपस्थित रहे। प्रशिक्षण की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, संचालन महामंत्री आशीष शर्मा व आभार व्यक्त प्रमोद कामत ने किया।
मुख्य वक्ता शोभित अग्रवाल ने कहा कि हमारा बूथ भाजपा की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए जिसे हमने त्रिदेव की संज्ञा दी है। भाजपा की संगठनात्मक ताकत कार्यकर्ता है। जो भाजपा को आगे ले जाने का काम करते हैं। बूथ विस्तारक अभियान में हमने बूथों को डिजिटल किया है। प्रशिक्षण के बाद हमें पन्ना प्रमुख और पन्ना समितियों को डिजिटल बनाने के काम में जुटना है।
पार्टी के जिला प्रभारी संगठन जयप्रकाश राजौरिया ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करना है शासन की योजना का लाभ नीचे के व्यक्ति को प्राप्त हो, यह हम सब की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में ओमप्रकाश कुशवाह, अमर सिंह कुशवाह, दशरथ घुरैया, भीकम कौशल, सौरभ पाण्डेय, राजेन्द्र गुप्ता, रामसिया जाटव, रामप्रसाद कुशवाह, संतोष राठौर, संतोष प्रजापति, गिर्राज शर्मा, प्रदीप भरद्वाज, मदन श्रीवास, विकास जैन, पिंकी सगर, राजीव व्यास, राधेश्याम गौड़, भुसेवक शर्मा, मयंक काकर, विवेक शर्मा उपस्थित रहे।