भाजपा द्वारा लहार मण्डल में त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

भिण्ड, 01 मई। भारतीय जनता पार्टी मण्डल लहार में त्रिदेव (बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए) सोशल मीडिया प्रभारियोंं का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम शर्मा, विशेष वक्ता जिला उपाध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी उपेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। वर्ग की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह ने की।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम शर्मा ने बूथ के 22 करणीय कार्यों के बारे में जैसा कि अपने बूथ को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी बनाना है पर प्रकाश डाला। विशेष वक्ता उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज भाजपा भारत ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है, क्योंकि कार्य पद्धति में टीम भावना के साथ-साथ बूथ से लेकर ऊपर के स्तर तक एक सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही संगठन है।
सोशल मीडिया प्रभारी शिवम सीरोठिया ने सोशल मीडिय के बारे में जानकारी दी। आभार मण्डल मंत्री रामप्रसाद बघेल व्यक्त ने किया। कार्यक्रम में शक्ती केन्द्र संयोजक, सह संयोजक, मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें महामंत्री दिलीप पाठक, कोषाध्यक्ष अतीश गुप्ता, मण्डल मंत्री अखलेश कुशवाह, संयोजक अवधेश सिंह राजावत, सह संयोजक मुन्ना मिश्रा, वूथ विस्तारक शिवेश महंत, सह संयोजक आशीष शुक्ला, संयोजकगण जमुनादास पचौरी, मानबाबू शर्मा, मंगल सिंह कुशवाह, महिला मोर्चा से नीलम शर्मा, बूथ अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, रघुनाथ दोहरे, बूथ विस्तारक मुलू विरथरे, बूथ अध्यक्ष जनक सिंह कुशवाह, युव मोर्चा से अजय मुढ़ौतिया, बूथ महामंत्री अशोक शिवहरे, नितिन शिवहरे, सोशल माडिया प्रभारी बंटू कुशवाह, बूथ अध्यक्ष नीरज कुशवाह, जितेन्द्र सिंह कुशवाह, बूथ अध्यक्ष जनक सिंह कुशवाह, बूथ महामंत्री शिरोवन सिंह, रवि परिहार, ब्रजेश शर्मा, दिलीप कुशवाह, रनसिंह कुशवाह, हेमंत दुवे, अभिषेक कुशवाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।