कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे को बुलंद करें : गुर्जर

गोरमी मण्डल में भाजपा का त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

भिण्ड, 01 मई। भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोरमी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर एक दिवसीय बूथ विस्तारक त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन संस्कार शिक्षा अकैडमी परिसर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ नेता गब्बर सिंह गुर्जर एडवोकेट, विशेष अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी रंजीत सिंह कुशवाह, जिलामंत्री राजकुमार जैन एवं आईटी एक्सपर्ट के रूप में रज्जन सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।
शिक्षण वर्ग का प्रारंभ पंजीयन के साथ हुआ, जिसमें एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपना पंजीयन कराया। इसके बाद उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उद्घाटन किया। मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का भाजपा की पट्टिका एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य एवं अंत में आभार पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र जैन ने व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता गब्बर सिंह गुर्जर एडवोकेट ने कहा कि भाजपा ने बूथ स्तर तक त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए बनाए हैं, जो बूथ पर टीम बनाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे और पार्टी के बोट प्रतिशत को और अधिक बढ़ाने में मदद करेंगे। भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी को और अधिक मजबूत करने में लगे रहना चाहिए। भाजपा विचार आधारित पार्टी है, हमारी पार्टी मूल्यों और सिद्धांतों पर काम करने वाली पार्टी है, हमने अपनी विचारधारा को कभी नहीं छोड़ा, इस इस वजह से कई बार हम को सत्ता से बाहर भी होना पड़ा है, लेकिन आज पार्टी ने फिर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन इस वजह से किया है, जिससे पार्टी बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत हो जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग गरीब के साथ खड़ी है, बिना किसी भेद भाव के सभी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है, हमारी सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है, पार्टी का मुख्य उद्देश्य सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य कर रही है।
स्वागत भाषण में मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग की भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि पार्टी ने आज बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर जो विश्वास जताया है, हम सबको पूरी ऊर्जा एवं शक्ति के साथ पार्टी के लिए काम करना है, जिससे हम अपने अपने बूथ को और अधिक मजबूत बना सके, अगर हमने अपना बूथ जीता तो समझो हमने चुनाव जीता। इसलिए आप सभी त्रिदेव की जोड़ी का आगामी 2023 चुनाव में बड़ा महत्व है।
इस अवसर पर समस्त बूथ बिस्तारक, बूथ अध्यक्ष, बूथ बीएलए, बूथ महामंत्री एवं समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें वरिष्ठ नेता गोकुल सिंह परमार, दलवीर सिंह तोमर, सुरेन्द्र जैन, श्रीकृष्ण कटारे, पटेल यादव, ऋषिकेश शर्मा, सोनू भदौरिया, ध्रुव शर्मा, नाथू पटेल, सुभाष यादव, राजेन्द्र सिंह गुर्जर सरपंच, संतोष भदौरिया, आदर्श शर्मा, अजय तिवारी, राजेश चुरारिया, मुकेश थापक, होतम रावत, डॉ. अनिल मैथिल, अरविंद जैन, विधिराम कटारे, विजय कुशवाह, पप्पू शर्मा, श्रीमती गुड्डी गुर्जर, हरिसिंह राजावत, बल्लू पाण्डे, बीपी भदौरिया, रणवीर परमार, मुकेश भदौरिया, जण्डेल सिंह परमार, रमाकांत शर्मा, अरविन्द थापक, रामभोग शर्मा, सुरेश शर्मा, उत्तम शुक्ला, सुरेन्द्र श्रीवास, विपिन यादव, सोनू बघेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।