जिले के शेष मण्डलों में भाजपा का त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

भिण्ड, 01 मई। हमारा बूथ भारतीय जनता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए जिसे हमने त्रिदेव की संज्ञा दी है। जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने बताया कि भाजपा संगठनात्मक ताकत कार्यकर्ता है, जो पार्टी को आगे ले जाने का काम करते हैं। बूथ विस्तारक अभियान में हमने जिले के हजार बूथों में से 94 प्रतिशत बूथों को डिजिटल किया है। प्रशिक्षण के बाद हमें पन्ना प्रमुख और पन्ना समितियों को डिजिटल बनाने के काम में जुटना है।

पीपरी मण्डल

पिपरी मण्डल में वक्ता के रूप में जिलामंत्री राधाकृष्ण शर्मा ने कहा कि भाजपा के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जब जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने का संकल्प लिया तो उस समय पं. नेहरू ने जनसंघ को कुचलने की बात कही थी। तब डॉ. मुखर्जी ने कहा था कि मैं आपके विचार को समाप्त करने का संकल्प लेता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जम्मू – कश्मीर से धारा-370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को पूरा किया है। आज कांग्रेस भारत में पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर है।

रौन मण्डल

रौन मण्डल में मुख्य वक्ता के रूप में राममिलन शर्मा एवं मण्डल प्रभारी के रूप में जिला महामंत्री कमल शर्मा ने कहा कि हमारे पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए ही संगठन की असल शक्ति हैं। बूथों पर भाजपा की जनप्रियता और विजय आप लोगों के परिश्रम का परिणाम है। भाजपा संगठन की सरकारें जनहित के संकल्प के साथ काम करती है, जिसका परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संचालित केन्द्र और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में संचालित राज्य सरकार की जन-कल्याण की योजनाओं से गरीबों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

गोहद ग्रामीण मण्डल

गोहद ग्रामीण मण्डल में भी त्रिदेव एवं सोशल मीडिया प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें मण्डल प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, इसमें सबसे नीचे के कार्यकर्ता को लाभ मिलता है, हमारी पार्टी अंत्योदय के भाव को लेकर काम करती है। द्वितीय सत्र प्रेमसिंह तोमर ने सभी बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए को सोशल मीडिया के बारे में बताया तथा अंतिम सत्र पूर्व में मण्डल अध्यक्ष महेश सिंह गुर्जर मुख्य वक्ता रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बादशाह सिंह तोमर, सुखदेव सिंह तोमर, उदय सिंह तोमर, महेश सिंह कौरव, गजेन्द्र सिंह कौरव, जवान सिंह गुर्जर, नरेन्द्र मिश्रा, भीकाराम उपाध्याय, कमल सिंह तोमर दीवानजी, अमर सिंह तोमर, गुरुदेव सरदार, शैलेन्द्र सिंह तोमर, ओमवीर सिंह पटेल, रायसिंह जाटव सरपंच एनो, सुघर सिंह सरपंच चंदोखर, देवेन्द्र सिंह तोमर चंदोखर, रामवीर सिंह तोमर खनेता, मानवेन्द्र शर्मा बखरी, राजेन्द्र जाटव घूम का पुरा, इंदल सिंह एवं मण्डल पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सोनी मण्डल

भारतीय जनता पार्टी भिण्ड द्वारा निर्देशित बूथ विस्तारक योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी महोत्सव (आजादी के अमृत महोत्सव) के तत्वाधान में आयोजित मण्डल स्तरीय त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोनी मण्डल के ग्राम सोनी में हनुमानजी की टेकरी पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह तोमर, मण्डल प्रभारी कमल सिंह तोमर एवं सोशल मीडिया के प्रशिक्षक शिवराज गोकुल सिंह परमार उपस्थित रहे। जिसमें कार्यकर्ताओं को कमल सिंह तोमर एवं रमेश सिंह ने संगठन कार्य पद्धति 20 करणी कार के बारे में बताया।
भाजपा चंबल संभाग प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने संगठन कार्य पद्धति एवं अन्य विषयों पर प्रकाश डाला। सोशल मीडिया के जानकार शिवराज सिंह ने ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम की गहन जानकारी दी। बूथ स्तरीय कार्य के बारे में मण्डल के अध्यक्ष जेलसिंह नरवरिया ने सभी को अवगत कराया एवं आभार व्यक्त मण्डल के महामंत्री केदार सैनी ने किया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता बूथ के संयोजक, सह संयोजक, अध्यक्ष, बीएलए एवं उनके संयोजक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल के आशीष सिंह भदौरिया ने किया।

मिहोना मण्डल

मिहोना मण्डल में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे ने कहा कि हमारे पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे ने मप्र में भाजपा को सींचने का महत्वपूर्ण काम किया। संगठन के विस्तार में उनका कृतित्व और व्यक्तित्व सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज हैं। मण्डल में त्रिदेवों का प्रशिक्षण सामान्य प्रशिक्षण नहीं है, आप सभी कार्यकर्ताओं के समर्पणभाव का प्रतिमान है कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल कहलाता है।

मछण्ड मण्डल

मछण्ड मण्डल में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. तरुण शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत हमने हर बूथों के डिजिटल वैरिफिकेशन का काम किया है। मुझे गर्व है कि मप्र में 21 हजार से अधिक बूथों पर विस्तारक लेकर दस दिन में सौ घण्टे का समर्पण देकर श्रद्धेय ठाकरे जी को श्रृद्धांजलि अर्पित की। हमारे त्रिदेव और सभी बूथ कार्यकर्तागण मिलकर यह संकल्प लें कि अपने-अपने बूथों पर 51 प्रतिशत वोट हासिल कर आगामी चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने में भूमिका निभाएंगे।