युवक कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के चलते सीएम शिवराज सिंह का पुतला फूका

सीएम का जलता पुतला रोकने में तीन थानों का पुलिस बल रहा नाकाम

दबोह/भिण्ड, 11 अप्रैल। प्रदेश में बढ़ती मंहगाई के चलते डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में भारी बढ़ोत्तरी की गई है, साथ ही युवा साथी बेरोगार हो गए है। जिसके चलते नगर युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं समेत सोमवार को दबोह में कोंच रोड पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह का पुतला ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिदार्थ सिंह राजावत के नेतृत्व में फूंका गया।


सबसे पहले युवक कांग्रेस के आधा सैंकड़ा कार्यकर्ता दबोह कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए, तदुपरांत वहां से ठीक 11 बजे केन्द्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी मुर्दाबाद व सीएम शिवराज मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। तदुपरांत कोंच रोड पर सीएम का पुतला फूंका गया। इस दौरान जैसे ही युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का काफिला कोंच रोड पहुंचा, वैसे ही पुतले को आग के हवाले कर दिया। परंतु पुलिस सीएम का पुतला फूंकने से बचाने में नाकाम साबित हुई। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं पर फायर बिग्रेड से पानी भी छोड़ा गया, लेकिन फिर भी युवक कांग्रेस पीछे नहीं हटी और आक्रोशित होकर सीएम का पुतला दहन किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

तीन थानों के पुलिस बल के सामने फूंका गया सीएम का पुतला, पुलिस रोकने में रही नाकाम

कार्यकर्ताओं द्वारा दो दिवस पूर्व ही मीडिया के माध्यम से सीएम का पुतला दहन करने की बात कही गई थी। जिसके चलते सोमवार की सुबह से ही दबोह नगर छावनी बना दिखाई दे रहा था। हो भी क्यों न, क्योंकि यहां पर सीएम का पुतला दहन रोकने के लिए एसडीओपी अवनीश बंसल लहार समेत थाना दबोह, थाना रावतपुरा व थाना असवार का पुलिस बल मौजूद था। और जब पुतला दहन होने लगा तो पुलिस बल आगे नहीं आया और कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंक दिया। इस दौरान पुलिस ने फायर बिग्रेड को आदेश कर औपचारिकता के तौर पर कार्यकर्ताओं के ऊपर पानी का छिड़काव करा दिया। बड़ी ही विचारणीय बात है कि पुलिस प्रशासन के सामने सीएम का पुतला फूंका गया और तीन थानों के पुलिस बल सीएम का पुतला दहन होने से रोक भी न पाया।

स्थानीय झण्डा चौक पर हुआ जुलूस का समापन, कार्यकताओं ने साधा सरकार पर निशाना

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने समूचे नगर में सरकार के खिलाफ आकोषित रैली निकाली व झण्डा चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धार्थ राजावत लहार ने कहा कि सीएम साहब की कथनी व करनी में बहुत अंतर है, अपने आपको मामा कहने वाले सीएम साहब आज बुलडोजर मामा बन गए हैं, उन्हें अपने भांजे व भांजियों की कोई परवाह नहीं है, प्रदेश व आज मंहगाई चर्म सीमा पर पहुंच गई है। युवा बेरोजगार होकर सड़कों पर घूम रहे हैं। सरकार तो केवल व्यापम घोटाला करने में लगी हुई है।
वहीं युवक कांग्रेस के दबोह नगर अध्यक्ष विनय गुप्ता परा ने आक्रोशित होकर सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि लगातार मंहगाई बढ़ती ही जा रही है, जिससे आम आदमी व किसानों के जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीण अध्यक्ष शेरसिंह कौरव ने कहा कि शिवराज सरकार जनता के साथ लगातार छल कर रही है। शिवराज सरकार केबल झूठे वादे करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब किसानों पर महंगाई की मार व अत्याचार सहन नहीं करेगी। जरूरत पडऩे पर कांग्रेस पार्टी विशाल आंदोलन भी करेगी।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अधिकारी रूपनारायण खटीक, ब्लॉक अध्यक्ष लहार सिद्धार्थ राजावत, ग्रामीण अध्यक्ष शेरसिंह कौरव, नगर अध्यक्ष विनय गुप्ता परा, पूर्व कार्यबाहक ब्लॉक अध्यक्ष कप्तान सिंह कौरव, पूर्व नगर अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, आईटी सेलके फरियाद खान, सोनू गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष कलीम पठान, राजू पटेल रिनिया, गोलू दुवे, हृदेश भदौरिया, ऋषभ सोनी, शरद कौरव, राजाभैया कौरव, ब्रजेन्द्र सिंह कौरव, निहाल कुशवाह, मुनेश राठौर, रवि पाल, पुष्पेन्द्र सिंह यादव, नरेन्द्र पाल, प्रशांत कुशवाह, जितेन्द्र परिहार सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।