जिले में गेहूं उपार्जन हेतु 47 पंजीयन केन्द्र बनाए गए

भिण्ड, 28 जनवरी। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन केन्द्र निर्धारित कर दिए गए है। पंजीयन पांच फरवरी से पांच मार्च तक सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक किए जाएंगे।
कृषकों के पंजीयन के लिए जिले में जिला उपार्जन समिति की अनुषंसा पर पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हंै, जिसके तहत तहसील अटेर अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था नावली वृन्द्रावन, सेवा सहकारी संस्था अटेर, सेवा सहकारी संस्था दुल्हागन, तहसील अटेर अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था गोरमी, सेवा सहकारी संस्था सुनारपुरा, सेवा सहकारी समिति मानहड़, तहसील गोहद अंतर्गत विपणन सहकारी संस्था गोहद, सेवा सहकारी संस्था शेरपुर (रायतपुरा), सेवा सहकारी संस्था बाराहेड़, सेवा सहकारी संस्था एण्डोरी, सेवा सहकारी संस्था शेरपुर, सेवा सहकारी संस्था नोनेरा, सेवा सहकारी संस्था गुरीखा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बरोना, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था चितोरा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था पिपरसाना, सेवा सहकारी संस्था छीमका, प्राथमिक कृषि साख सहकारी ऐनो, सेवा सहकारी संस्था सुहांस, भिण्ड नगर अंतर्गत विपणन सहकारी संस्था भिण्ड, भिण्ड तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था बिरधनपुरा, सेवा सहकारी संस्था फूफ, सेवा सहकारी संस्था ऊमरी, सेवा सहकारी संस्था दीखतन का पुरा, सेवा सहकारी संस्था चरथर, श्रीराम स्वसहायता समूह लहरोली, सेवा सहकारी संस्था नहारा, सेवा सहकारी संस्था बिछोली, सेवा सहकारी संस्था जवासा, तहसील मेहगांव अंतर्गत विपणन सहकारी मेहगांव, सेवा सहकारी संस्था अमायन, सेवा सहकारी संस्था गाता, सेवा सहकारी समिति सिमार, तहसील मिहोना अंतर्गत प्राथमिक सहकारी संस्था अचलपुरा, सेवा सहकारी समिति काथा, तहसील मौ अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था जमदारा, विपणन सहकारी संस्था मौ, प्राथमिक कृषि साख संस्था देगवां, प्राथमिक कृषि साख संस्था छैकुरी, रौन अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था मूरतपुरा, तहसील लहार अंतर्गत विपणन सहकारी संस्था लहार, सेवा सहकारी संस्था वेशपुरा, सेवा सहकारी संस्था दबोह, प्राथमिक कृषि साख संस्था महुंआ, प्राथमिक कृषि साख संस्था अंधियारी, सेवा सहकारी संस्था अमाहा आलमपुर एवं सेवा सहकारी समिति मुरावली पंजीयन केन्द्र बनाया गया है।