केसरिया हिन्दुस्थान निर्माण संघ ने की नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

भिण्ड, 27 जनवरी। केसरिया हिन्दुस्थान निर्माण संघ युवामोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मप्र प्रभारी गिर्राज सिंह तोमर ने संगठन की राष्ट्रीय संयोजिका साध्वी दीदी वृन्दा मयूरी, संगठन के मुख्य प्रकोष्ठ के प्रभारी आचार्य लक्ष्मी नारायण एवं राष्ट्रीय महामंत्री मुख्य प्रकोष्ठ अमित श्रीवास्तव की सहमति से मप्र के मुख्य प्रकोष्ठ में सतेन्द्र सिंह भदौरिया को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है एवं युवामोर्चा में युवा प्रदेश मंत्री राघवेन्द्र नरवरिया (छोटू) सोनेलाल का पुरा (परा), विपिन बघेल (रतनूपुरा) को युवा मोर्चा में चंबल संभाग का प्रचार मंत्री बनाया गया। इनकी नियुक्ति पर बधाई देने वालों में मुख्य जिलाध्यक्ष उमेश सिंह भदौरिया, युवा अध्यक्ष भानू मदारिया, यूथ विंग अध्यक्ष सोहन तिवारी, चंबल संभाग महासचिव सुनील वर्मा, राहुल मिश्रा, रामेन्द्र सिंह राजावत (नीतू), रिपुदमन मिश्रा, मिंटू भदौरिया आदि शामिल हैं।