घने कोहरा में हुआ विहसंत सागर महाराज का मंगल प्रवेश

भिण्ड, 04 जनवरी। गणाचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य मप्र शासन के राजकीय अतिथि मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज का लावन कॉलेज से इस भीषण सर्दी एवं घने कोहरा में पद विहार करते हुए भिण्ड नगर में मंगल प्रवेश हुआ। जो लश्कर रोड होते हुए कीर्तिस्तंभ जैन मन्दिर के दर्शन के पश्चात भिण्ड नगर में परेड चौराहा, बताशा बाजार होते हुए चैत्यालय जैन मन्दिर पहुंचे जगह-जगह लोगों ने पाद प्रक्षालन करते कर उनका भव्य स्वागत किया नगर में विराजमान मुनि संतों, आर्यिकाओं ने उनकी आगवानी की।
इस अवसर पर मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी की समोशरण स्थली अतिशय क्षेत्र बरासों वाले बाबा के दर्शन करके हमें बहुत ऊर्जा मिलती है इसलिए वहां पर बार बार जाने को मन करता है बाबा की अनुमति के पश्चात भिण्ड नगर में गणाचार्य विराग सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में 13 से 17 जनवरी एवं मेहगांव नगर में 19 से 24 जनवरी तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होना है। उक्त आयोजन सकल जैन समाज के सहयोग से ऐतिहासिक हो, ऐसी भावना लेकर आया हंू। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मनोज जैन ने बताया कि गणाचार्य विराग सागर महाराज ससंघ का मेहगांव से भिण्ड की ओर मंगल विहार मंगलवार की दोपहर एक बजे हो गया है। जो पांच जनवरी बुधवार को सुबह नौ बजे नगर में मंगल प्रवेश होगा।

गणाचार्य विराग सागर महाराज का भिण्ड आगमन रद्द

गणाचार्य विराग सागर महाराज ससंघ मेहगांव के बड़ा जैन मन्दिर में विराजमान है जिनका मंगलवार को दोपहर एक बजे भिण्ड के लिए विहार होना था जो रद्द हो गया है। जानकारी देते हुए मनोज जैन ने बताया कि मेहगांव जैैन समाज के विशेष आग्रह पर आचार्य संघ को निवेदन किया तभी आचार्यश्री ने भिण्ड आगमन का कार्यक्रम रद्द कर दिया।