सभी धर्म के लोगों को सदभावना के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए : बघेल

– रानी बिरगवा गांव में हजरत दादावली का जलसा कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 14 अक्टूबर। अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानी बिरगवा में हर साल की तरह इस साल भी हजरत दादावली पर मिला दे जलसा कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें अथितियों को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत वहां सभी लोगों को भोजन भी कराया गया एवं प्रसादी वितरण की गई। कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जलसा में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनाब हाफिज मोहम्मद, शाहिद राजा, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल, पूर्व विधायक सोपत जाटव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि सभी धर्म के लोगों को सदभावना के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा एक महत्वपूर्ण अवधारणा है, जो भारत के सामाजिक मजबूती के लिए फायदेमंद है। इससे हमारे देश के सभी समुदायों के बीच आपसी सम्मान, समझ और सहयोग को बढ़ावा मिलता है।
जलसे में कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद, असलम वारसी, मौसम अली शाह, कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, अरविंद यादव, भागीरथ सिंह कुशवाहा, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ रानू, देवेन्द्र नरवरिया एडवोकेट, संदीप बघेल, वकील रमजानी खान, वाहिद अली, रहमान खान पप्पू, सलीम साबिर, सलमानी जाहिद खान, अजमेर खान, सुनील मिर्जा, फिरोज खान, मुन्ना खान, शाहरुख खान, लक्ष्मण राजपाल, एवरन सिंह बघेल, शकील खान, उमर खान, इमाम मुख्तियार खान, यूनुस खान, खलील खान, रज्जु खान, डॉ. विजय सिंह कुशवाहा सहित कई लोग शामिल हुए।