भिण्ड, 15 अगस्त। जिले के गोरमी कस्बे में शुक्रवार को वाहन खरीदी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की मारपीट कर दी। इसके बाद धमकाते हुए हवाई फायर किए। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पीडित के गंभीर चोट आई। पीडित के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल आरोपियों को अवैध हथियार समेत दबोच लिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मौ कस्बे के विशेष यादव और गोरमी कस्बे के आकाश यादव का विवाद फाइनेंस वाहन खरीदी को लेकर महेश सिंह निवासी गोरमी के पुत्र अनुराग यादव से हो गया। दोनों के बीच पहले बहस हुई। जब विवाद में बात बिगडी तो विशेष यादव ओर आकाश यादव ने महेश के बेटे पर हमला कर दिया। इसी समय दोनों ने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। यह घटना के दौरान आरोपीगण खुलेआम गाली गलौज करते हुए। इस घटना की जानकारी लगते ही महेश सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों अवैध हथियार के साथ दबोच लिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। गोरमी थाना प्रभारी ध्यानेन्द्र सिंह यादव का कहना है कि आरोपी विशेष यादव पर पहले भी अपराध पंजीबद्ध है।