बसपा की सेक्टर समीक्षा बैठक आयोजित

भिण्ड, 03 जुलाई। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गोहद विधानसभा की सेक्टर समीक्षा बैठक मुख्य अतिथि डॉ. सुनील पवैया के नेतृत्व में आयोजित की गई। उन्होंने पार्टी संगठन से संबंधित विषयों पर विचार रखे। सभी कार्यकर्ताओं से पूरी लगन, ईमानदारी, मेहनत से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है।
बैठक में जिला प्रभारी भिण्ड वीरेन्द्र बिजावर, जिला कार्यकारिणी सदस्य विधानसभा प्रभारी बेनीराम कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव कुशवाहा, दिनेश मौर्या, पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्नालाल फौजी, कोषाध्यक्ष पानसिंह पहाडिया, अनिल जाटव, रामसनेही पार्षद मौ, अमोल राजौरिया, सेक्टर अध्यक्ष  मनमोहन सिंह, सेक्टर महासचिव लालू माहौर, नगर अध्यक्ष गोहद उदयराज बरैया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश विमल, महाराज सिंह माथुर, विधानसभा महासचिव राजवीर गोयल, श्रीकृष्णा गोयल, सरदार सिंह दरिया, मोहर सिंह कौशल, रूपसिंह अर्गल, अजय कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, कमलेश नारायण, संतोष निगम, डॉ. कैलाश, हनीसिंह, दिनेश मौर्या, सतीश चौरसिया, भगवान दास माहौर, डॉ. हरिओम राजौरिया, मनमोहन महतोलिया, बालकृष्ण उचाडिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।