युवक ने साले को उतारा मौत के घाट, बचाने आई पत्नी को भी मारी गोली

– बहन को ससुराल छोडने गया था भाई, विवाद के बाद जीजा ने मारी गोली

ग्वालियर, 23 मई। भितरवार नगर के समीप स्थित सहारन गांव में एक युवक ने अपने साले की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं उसने भाई बचाने आई अपनी पत्नी में भी गोली मार दी। युवक ने घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी मौके पर पहुंचे। और गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई युवक की पत्नि को इलाज ग्वालियर भिजबाया।
जानकारी के अनुसार गुरूवार को भितरवार निवासी ओंकार सिंह अपनी बहन दलजीत को छोडने उसकी ससुराल ग्राम सहारन पहुंचा। घरेलू विवाद के चलते देर रात को ओंकार सिंह की जीजा विक्रमजीत उर्फ विक्की संधू से नोंक-झोंक हो गई। देखते ही देखते साले और जीजा के बीच विवाद बड गया। दलजीत और अन्य परिजन की मौजूदगी में विक्रमजीत उर्फ विक्की संधू ने अपने साले ओंकार सिंह में गोली मार दी। अपने भाई को बचाने आई दलजीत में विक्रमजीत ने गोली मार दी। गोली लगने से ओंकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। और दलजीत गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी जितेन्द्र नगाइच पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने से पूर्व आरोपी फरार हो गया। एसडीओपी ने खून से लथपथ पडी दलजीत को तत्काल इलाज के लिए ग्वालियर भिजवाया। जहां उसका उपचार जारी है। उल्लेेखनीय है कि आरोपी विक्रमजीत का चार वर्ष पूर्व भितरवार निवासी मंजीत सिंह की पुत्री दलजीत से प्रेम विवाह हुआ था। दोनो की कोई संतान नहीं थी। दोनों में विवाद होने पर दलजीत मायके में रह रही थी। वहीं पूछे जाने पर एएसपी देहात निरंजन शर्मा ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते विक्रमजीत ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।