ग्वालियर, 20 अप्रैल। बजरंग भक्त मण्डल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मण्डल द्वारा निरंतर की जा रही सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा अंतर्गत इस वर्ष भीषण गर्मी में गौमाता को पानी पीने हेतु टंकियों की सेवा प्रारंभ कर दी गई है। ताकि इस भीषण गर्मी में कोई भी बेजुबान प्यासा न रहे। साथ ही प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में आज 561 किलो हरे चारे की सेवा जनकताल स्थित गौशाला में शालिनी त्रिपाठी, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संतोष शिवहरे, कीर्ति एवं जौरा के व्यक्ति ने गुप्त रूप से की। टंकियों की सेवा एवं अन्य सेवाओं हेतु मण्डल के मोबाइल 9200296000 पर संपर्क कर सकते हैं। आज की सेवा में मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, हरीश अग्रवाल, रामकिशोर मंगल, कमल सिंह गर्ग, दीपक शर्मा, अंकित गोयल, संतोष शिवहरे, राजीव जादौन, सुशील कुशवाह, शरद पाल, कुशल अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।