भिण्ड, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने सुबह आठ बजे संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान का गायन हुआ। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल सहित अन्य विभागो के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।