मेहगांव में भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला के चुनाव कार्यालय का हुआ उदघाटन

राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने पूजा-अर्चना कर किया उदघाटन

भिण्ड, 24 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी राकेश शुक्ला के चुनाव कार्यालय उद्घाटन रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने मेहगांव में मंगलवार को किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि नगर प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने पूजन कर विधिविधान से उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक वरिष्ठ अभिभाषक मायाराम शर्मा एडवोकेट, पूर्व सांसद अशोक अर्गल, सांसद संध्या राय, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, पूर्व निगम अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, डॉ. राजकुमार कुशवाह, बेताल सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह नरवरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन विशेष रूप से मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री सत्यभान सिंह नरवरिया एवं आभार मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया ने व्यक्त किया।
राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि मैं भापजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला जनता और कार्यकर्ताओं के पीछे कंधे से कंधा मिलाकर खडा रहूंगा और मेहगांव क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रचण्ड बहुमत के साथ जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने का मुख्य आधार हमारा बूथ केन्द्र है, जहां हम पूरी ताकत के साथ कम समय में अपने आप को पार्टी को जीतने का संकल्प लेकर लगेंगे ऐसा मुझे विश्वास हैं।
भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला ने कहा कि मैं मेहगांव विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए कार्यकर्ताओं के मानव सम्मान को स्थापित करने के लिए अपनी एक-एक रक्त की बूंद पूर्ण रूप से समर्पित कर दूंगा ऐसा मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सदस्य संजीव कांकर पूर्व, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह भदौरिया, अवधेश सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष अवधेश सिंह बघेल, मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, तेजबहादुर सिंह चौहान, जिलामंत्री राजकुमार जैन, पूर्व जिला महामंत्री पूर्णिमा भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौड, जिला महामंत्री संगीता कौशल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शशि मिश्रा, जिला महामंत्री आरती पाठक, मुन्नी नरवरिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विशंभर दयाल मिश्रा, पूर्व नप अध्यक्ष कमलेश चंद्र जैन, मुकेश यादव, भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश शर्मा, महेश सिंह नरवरिया एडवोकेट, कालीचरण शाक्य आदि मौजूद रहे।