स्टेटिक सर्विलेंस टीम अंतर्राज्यीय आदेश में आंशिक संशोधन

भिण्ड, 17 अक्टूबर। विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने हेतु गठित की गई स्टेटिक सर्विलेंस टीम के आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने संशोधित आदेश जारी कर भिण्ड जिले की अंतर्राज्यीय सीमावर्ती नाका विधानसभा क्षेत्र नौ अटेर के थाना क्षेत्र सुरपुरा के अंतर्राज्यीय सीमावर्ती नाका रमाखुर्द नहर की पुलिया पर ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी देशराज सिंह धाकड को सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भिण्ड राजेश कुमार श्रीवास्तव को रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक नियुक्त किया गया है। इसीप्रकार थाना क्षेत्र फूफ के फूफ-इटावा (बरही पुल) पर परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बरही परशुराम शर्मा को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक एवं सहायक सहायक पशु चिकित्सक फूफ फौजदार सिंह को रात्रि आठ से सुबह आठ बजे तक, विधानसभा क्षेत्र भिण्ड थाना क्षेत्र नयागांव के सनाबई से बल्लो की गढिया (हनुमंत पुरा मार्ग पर) प्रशिक्षण अधिकारी शा. आईटीआई लहार जितेन्द्र आर्य को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक एवं प्रशिक्षण अधिकारी आईटीआई भिण्ड उपेन्द्र शर्मा को रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक, विधानसभा क्षेत्र लहार के थाना क्षेत्र रौन के नरोल पुल रायपुरा से राठौरन की मढैय़ा पर एडीईओ जनपद लहार कुंजबिहारी कौरव को सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक एवं सहायक पशु चिकित्सक लाहरोल रोहित कुमार गौर को रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक नियुक्त किया गया है। उक्त एसएसटी प्रमुखों के साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया है।