भिण्ड, 19 सितम्बर। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन 20 सितंबर से पांच अक्टूबर तक किए जाएंगे।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर जिले की तहसीलों में 31 पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें तहसील अटेर में सेवा सहकारी संस्था, सेवा सहकारी उदोतगढ, सेवा सहकारी संस्था दुल्हागन के संस्था परिसर में, तहसील भिण्ड अंतर्गत विणन सहकारी संस्था भिण्ड, सेवा सहकारी संस्था चरथर, सेवा सहकारी संस्था विरधनपुरा, सेवा सहकारी संस्था फूफ, सेवा सहकारी संस्था ऊमरी, सेवा सहकारी संस्था दीखतन का पुरा, सेवा सहकारी संस्था नहारा, सेवा सहकारी संस्था परा के संस्था परिसरों में किसानों के पंजीयन किए जाएंगे।
तहसील गोहद अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था नौनेरा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बरोना, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति चितौरा, सेवा सहकारी संस्था पिपहाडी, सेवा सहकारी संस्था सुहांस, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था ऐनो के संस्था परिसरों में, तहसील गोरमी अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था दोनियापुरा, सेवा सहकारी संस्था सुनारपुरा के संस्था परिसरों में, तहसील लहार अंतगर्तत विपणन संस्था लहार, सेवा सहकारी संस्था वेशपुरा, सेवा सहकारी संस्था दबोह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था महुआ, वृहत्ताकार सहकारी संस्था आलमपुर के संस्था परिसरो में किसानों के पंजीयन किए जाएंगे। तहसील मौ अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था छैकुरी के संस्था परिसर में, तहसील मेहगांव अंतर्गत विणन सहकारी संस्था मेहगांव, सेवा सहकारी संस्था अमायन, सेवा सहकारी संस्था गाता, सेवा सहकारी समिति सिमार के संस्था परिसरों में, तहसील मिहोना अंतर्गत प्राथमिक सेवा सहकारी संस्था अचलपुरा एवं तहसील रौन के सेवा सहकारी संस्था मूरतपुरा के संस्था परिसर में किसानों के पंजीयन किए जाएंगे।