भिण्ड, 06 नवम्बर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद द्वारा विधायक जनसंपर्क कार्यालय गोहद पर फूफ से चलकर आ रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से गोहद विधायक मेवाराम जाटव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष गुर्जर, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष गणेशराम शर्मा, नगर अध्यक्ष टोनी मुद्गल, रामसहाय माहौर, बंटी गुर्जर, रमजानी खान, लालबहादुर जादौन, साबू खान, अजीत शर्मा, बृजेन्द्र यादव, राहुल उपाध्याय, कैलाश माहौर, ओमी माहौर, तहसील शाह, विवेक बंसल, महेश कौशल, राजेन्द्र परिहार, नीतेश सेंगर, रामहेत जाटव, कैलाश जाटव, जावेद पठान, दिनेश गुर्जर, डॉ. शिवचरण जयंत, विजय निगम, कमलेश गुर्जर, दीपक श्रीवास्तव, संजू सगर, कुंदन तोमर, आजाद शर्मा, सोनू सिकरवार, करू गुर्जर, देवेन्द्र पाठक, रवि कुशवाह आदि उपस्थित रहे।