भागवत कथा में किया गोवर्धन लीला का वर्णन

भिण्ड, 28 अप्रैल। मेहगांव क्षेत्र के ग्राम पतलोखरी में शंकरजी के पुराने मन्दिर पर चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में सातवे दिन कथा में भागवताचार्य पं. रामप्रकाश व्यास ने गोवर्धन पर्वत पूजा का वर्णन किया।


भागवताचार्य व्यास जी ने कहा कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गोबर्धन पूजा कराई। उन्होंने चीर हरणलीला का भी वर्णन। जिसे सुनकर ग्राम पतलोखरी के भक्तगण भाव विभोर हो गए। इस कथा का आयोजन श्यामकिशोर, बीईओ मेहगांव महेश भारद्वाज द्वारा कराया जा रहा है।

शनि अमावस्या पर कुण्डेश्वर मन्दिर में होंगे विशेष आयोजन

भिण्ड। शनि अमावस्या 30 अप्रैल को न्याय के देवता शनिदेव व कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर सिटी कोतवाली के सामने इटावा रोड भिण्ड पर विशेष आयोजन होंगे। कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर प्रबंधन समिति भिण्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार शनिवारी अमावस्या पर इस बार विशेष योग बना है। सुबह 11 बजे महाअभिषेक होगा, शाम छह बजे महाआरती की जाएगी। सभी भक्तों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर धर्मलाभ लें।