भिण्ड, 28 अप्रैल। पूर्व मंत्री व लहार विधायक डॉ. गोविन्द सिंह को मप्र विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता बनाए जाने की खबर जैसे ही लहार वासियों को लगी, लोग खुशी से झूम उठे। इसी तारतम्य में लहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश सिंह चौहान, राजाबाबू सेंगर, रामेन्द्र सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई, जो पहले नगर के लोहिया चौक पर पहुंची, जहां लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रैली मुख्य मार्ग होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंची। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई वितरण व आतिशबाजी भी की गई तथा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल रहा।
मौ में चली आतिशबाजी, बंटी मिठाई
मप्र विधानसभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गोविन्द सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की खुशी में गुरूवार को मौ में वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैण्डबाजों, ढोल नगाढ़ों के साथ आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार कर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। बधाई देने वालों में नन्हेराजा सिंह गुर्जर, सत्येन्द्र तोमर, केशव देसाई, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, आजाद कुरैशी, डॉ. दिनेश जैन, कमलेश सोनी, इकबाल पठान, डॉ. आरएस कुशवाह, रामनिवास सोनी, संजीव यादव, मनोहर सिंह गौर, अवधेश प्रजापति, जागेश यादव, इरशाद पठान, जाहिद खान, तिलक राजौरिया, नवल सिंह कुशवाहा सरपंच, अजीत जैन, धर्मेन्द्र बाबा, आलोक मिश्रा, राजीव कौशिक आदि शामिल हैं।