गणाचार्य विराग सागर महाराज के ससंघ 50 पिच्छियों के सानिध्य में होगा पंचकल्याणक महोत्सव
भिण्ड, 03 जनवरी। भगवान महावीर स्वामी की समोशरण नगरी मेहागांव मेें श्री 1008 मज्जिनेन्द्र जिनबिंब आदिनाथ भगवान पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन गणाचार्य विराग सागर महाराज के ससंघ 50 पिच्छियों एवं मप्र शासन के राजकीय अतिथि मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में 19 से 24 जनवरी तक आयोजित होने जा रहा है।
उक्त पंचकल्याणक की व्यवस्था हेतु मप्र शासन के नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने कमान संभाल ली है, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था नप द्वारा साफ सफाई आदि में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी। जानकारी देते हुए मनोज जैन ने बताया कि मेहगांव नगरी मेें कई वर्षों बाद ऐसा अवसर आया है कि पंचकल्याणक महोत्सव के साथ गजरथ पर भगवान को विराजकर नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। उक्त आयोजन को लेकर सकल जैन समाज में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है, जगह-जगह हॉर्डिग्ंस लगाने के लिए युवाओं में होड़ मची हुई है। उन्होंने बताया कि भिण्ड नगर में पंचकल्याणक 13 से 17 जनवरी तक होने के पश्चात गणाचार्य विराग सागर महाराज ससंघ मेहगांव की ओर विहार करेगें वहां पर 19 से 24 जनवरी तक पंचकल्याणक होगा।
मेडिटेशन गुरू का आगमन आज
गणाचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य मप्र शासन के राजकीय अतिथि मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज पिछले तीन दिनों से मेहगांव के जैन मन्दिर में विराजमान थे, वहीं रविवार की दोपहर एक बजे विहार करके अतिशय क्षेत्र बरासों पहुंचें वहां पर रात्रि विश्राम करके सोमवार को 10 बजे आहार के पश्चात भिण्ड नगर के लिए विहार किया। लावन के पास रात्रि विश्राम के पश्चात चार जनवरी को सुबह आठ बजे लश्कर रोड से नगर में मंगल प्रवेश करेंगेे।