तिरंगा यात्रा से आमजन में राष्ट्र-प्रेम का अलख जगाना है : कुरचानिया

– दबोह भाजपा मण्डल ने नगर में निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

भिण्ड, 14 अगस्त। हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी दबोह मण्डल के नेताओं द्वारा नगर में मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो रेस्ट हाउस से प्रारंभ हुई और नगर के कोंच तिराहा, आवास गृह, बस स्टैण्ड, गणेश चौक, रीक्षा मोहल्ला, चौक मोहल्ला होते हुए झण्डा चौक पर आमसभा में बदल गई। इस यात्रा में सभी कार्यकर्ता अपनी बाइक पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर चल रहे थे, साथ ही पूरे यात्रा भ्रमण में डीजे पर राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत गीतों पर कार्यकर्ता झूमते हुए वंदे मातरम, भारत माता नारों से पूरे नगर का माहौल देशभक्ति मय हो गया। इस तिरंगा यात्रा का नगर में कई जगह पुष्प वर्षा की गई।
तिरंगा यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अंजनी कुरचानिया ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य इस देश के युवाओं और आमजन में राष्ट्र प्रेम की भावना का अलख जगाना है और स्वतंत्रता दिवस तक हमें हर घर घर-घर तिरंगा लगाना है। इसके साथ ही अपनी एक सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना है, जिससे गांव के युवाओं और जनमानस में तिरंगे के प्रति सम्मान बढे, भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में 11 दिनों तक यह अभियान चलाया जा रहा है।
मडण्ल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि देश के पहलगाव में एक भयावह घटना घटी थी, जिसका बदला हमारी सेना ने सिंदूर ऑपरेशन चला कर पूरा किया था, उन्हीं वीर जवानों के साहस, पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा के संयोजक राव सहाब गुर्जर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नगारिकों, सभी समुदायों में राष्ट्रीय गौरव के साथ एकता की भावना पैदा करना है। कार्यक्रम के अंत मे मण्डल महामंत्री रविंद चिकवा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भगवान नायक, कप्तान सिंह कौरव, रामप्रकाश पचौरी, अखलेश उदैनिया, संजीव यादव, बृजेन्द्र गुर्जर, हृदेश नायक, सुशील गोस्वामी, मनोज गुप्ता, हमीर सिंह पाल, रविन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र शुक्ला, रामाधार सराफ, रामलखन शर्मा, रज्जन खान, तिलक कुशवाह, गुलाब कुशवाह, सुमित मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र दुधारिया, पार्षद जगमोहन तेहरिया एवं लालता कुशवाह, पूर्व पार्षद शेरे खान, अरविन्द विचपुरिया, नारायण सिंह, शिवम खेमरिया, प्रदीप चौधरी, पुष्पेन्द्र यादव, आमिर खान, कुलदीप दोहरे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।