भिण्ड, 14 अगस्त। जिले के रौन थाना क्षेत्र के मुचा गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोपी नीरज राजावत महिला को सुनसान जगह ले गया और वारदात के बाद फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार 25 साल की महिला मिहोना में रहती है। वह एक महीने पहले मायके मुचा गांव आई थी। यहां उसकी जान पहचान चौकीपुरा दोहाई के नीरज राजावत से हुई। सुबह जब महिला शौच के लिए गई, तब नीरज वहां आया और उसे सुनसान जगह ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। महिला ने मां को घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी नीरज राजावत पर धारा 376 में केस दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।