भाजपा मण्डल दंदरौआ द्वारा योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल दंदरौआ द्वारा श्रीश्री 1008 महंत रामदास जी महाराज, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, समाजसेवी अशोक भारद्वाज, दंदरौआ मण्डल अध्यक्ष राजवीर सिंह, श्री पुरुषोत्तम संस्कृत विद्यालय के छात्रों व अन्य लोगों ने करीब एक घण्टे तक योग अभ्यास किया।
इस अवसर पर धाम के महंत रामदास महाराज ने कहा कि योग जीवन को निरोग बनाता है। हर व्यक्ति को रोजाना नियमित रूप से योग करना चाहिए, जिससे मन व तन शुद्ध और स्वस्थ रहता है। योग क्रियाओं से शरीर रोग मुक्त होता है और हमें दिनभर काम करने के लिए नई ऊर्जा प्राप्त होती है और शरीर में लचीलापन आता है। इस मौके पर केपी सिंह भदौरिया ने योग शिक्षक की भूमिका निभाई। कार्यक्रममें दंदरौआ मण्डल के सभी बूथ अध्यक्ष, पालक, संयोजक, सह संयोजक, मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं दंदरौआ मंडल में निवास करने वाले पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।